छत्तीसगढ़

मोदी सरकार में एक और फेरबदल, कानून राज्य मंत्री SP सिंह बघेल का भी बदला विभाग

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नरेंद्र मोदी सरकार में एक और फेरबदल हुआ है। कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का विभाग बदल गया है। उन्हें अब स्वास्थ्य राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उनके सीनियर मंत्री किरेन रिजिजू का भी विभाग बदलने की खबर सुबह आई थी, उन्हें साइंस मिनिस्ट्री का प्रभार दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

उनकी जगह पर कानून मंत्री का अतिरिक्त प्रभार अर्जुन राम मेघवाल को मिला है। मोदी सरकार में यह फेरबदल उसके 9 साल पूरे होने से ठीक एक सप्ताह पहले हुआ है। 26 मई को ही मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो रहे हैं। बता दें कि जजों की नियुक्ति को लेकर कॉलेजियम व्यवस्था पर सरकार और अदालत के बीच टकराव देखने को मिला था।

Advertisement

इस मामले में अपने बयानों के चलते कानून मंत्री किरेन रिजिजू चर्चित थे। यही नहीं उनके बयानों के चलते कई बार ऐसा माहौल भी बना कि जैसे सरकार और न्यायपालिका के बीच कॉलेजिमय सिस्टम को लेकर खींचतान है। हालांकि आधिकारिक तौर पर किरेन रिजिजू या फिर एसपी सिंह बघेल के विभागों को बदलने को लेकर कुछ भी कहा नहीं गया है। किरेन रिजिजू और एसपी सिंह बघेल दोनों के ही मंत्रालयों में फेरबदल का नोटिफिकेशन राष्ट्रपति की ओर से जारी किया गया है।

Advertisement

एसपी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह यादव के करीबी हुआ करते थे और फिर भाजपा में आ गए थे। यही नहीं मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी एसपी सिंह बघेल उतरे थे और उनकी बहू डिंपल यादव को चुनौती दी थी। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। एसपी सिंह बघेल अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं।

मेघवाल बोले- सभी तक होनी चाहिए न्याय की पहुंच

इस बीच नए कानून मंत्री बने अर्जुन राम मेघवाल ने जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने कहा कि न्याय सभी लोगों को मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने न्यायपालिका में हर लेवल पर बड़ी संख्या में लंबित केसों को चिंता की वजह बताया। अर्जुन राम मेघवाल पहले ही दो अन्य मंत्रालयों के राज्य मंत्री हैं। इनमें संसदीय कार्य मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय शामिल हैं। अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से आते हैं, जहां इसी साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button