छत्तीसगढ़

भिलाई की हार पर प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा…45 साल के राजनीतिक जीवन में इतनी नग्नता के साथ किसी कलेक्टर का प्रदर्शन नहीं देखा…दुर्ग सांसद ने कहा… कांग्रेस ने चुनाव जीता नहीं लूटा है..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भिलाई – भिलाई नगर निगम चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा नेताओं ने धांधली, गलत मतगणना और अफसरों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने तो यहां तक कह दिया कि अपने 45 साल के राजनीतिक जीवन में इतनी नग्नता के साथ किसी कलेक्टर का प्रदर्शन नहीं देखा, जो तलवे चाट रहा हो पूरे शासन का।पूर्व मंत्री ने बातों ही बातों में कलेक्टर का भविष्य भी बता दिया कि जिस तरह से उसने कार्य किया उसका भविष्य आगे ठीक नहीं रहेगा।

Advertisement
Advertisement

पूर्व मंत्री पांडेय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस जिले के कलेक्टर को निर्देश था। इसलिए कलेक्टर ने इस तरह का नग्नता पूर्ण प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा हमने कभी ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया। आप बताओ कौन सा न्याय है। एक वोट से जीते प्रत्याशी को तुम तुरंत प्रमाण पत्र दे रहे हो और तीन वोट से जीते प्रत्याशी की रीकाउंटिंग करा रहे हो। लोकतंत्र की लड़ाई में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश में जाकर बोलते हैं कैसा कलेक्टर है और खुद ऐसा कलेक्टर पाल कर रहे हैं, जिसकी नीयत ठीक नहीं है, जिसकी नियति कुछ नहीं है। सिर्फ और सिर्फ सरकार और सरकारी जो नेता हैं उनके कहने पर कार्य करता है।

Advertisement

पूर्व मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि कलेक्टर यह मत भूलें कि उसे बहुत लंबी सर्विस करना है। ऐसी नग्नता का प्रदर्शन करेगा तो जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ेगा। राजनेता तो आते जाते रहते हैं। ये तीन साल के मुख्यमंत्री हैं हमारे पास तो 15 साल वाले हैं। इस तरह से वह कार्य करेगा तो उसका भविष्य ठीक नहीं है।दुर्ग सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने निकाय चुनाव जीता नहीं लूटा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button