छत्तीसगढ़

20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा पर किसानों ने 20-20 रुपए के नोटों से बनी माला से सीएम का किया स्वागत

Advertisement



Advertisement
Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निकुम पहुंचे,ग्रामीणों ने काफी उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा पर किसानों ने 20-20 रुपए के नोटों से बनी माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Advertisement

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम निकुम में आयोजित स्व. दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसान अन्नदाता के रूप में जाने जाते हैं, छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक समर्थन मूल्य है।

Advertisement

हमने धान खरीदी की सीमा बढ़ाकर 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल किया गया। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रहे हैं।

राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सुझाव मिला है कि नाचा समितियों का आर्थिक सुधार कैसे होगा, यह विचारणीय है।

उन्होंने इस अवसर पर “चेत करो तन के” पुस्तक का विमोचन भी किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button