बिलासपुर

शुक्रवार 5 अगस्त को रायपुर में प्रस्तावित महाधरना और घेराव कार्यक्रम में भाग लेने जिले के सैकड़ों कांग्रेसजन राजधानी जाएंगे

(शशि कोन्हेर)  बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 05 अगस्त को सुबह 11 बजे ,अम्बेडकर चौक रायपुर में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन करने के  पश्चात राजभवन का घेराव किया जाएगा ,धरना प्रदर्शन में मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे ।

Advertisement


शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि केंद्र सरकार की अलोकतांत्रिक योजनाओं से बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,अग्निपथ योजना,आवश्यक वस्तुओ पर जीएसटी लगाने के विरोध में 05 अगस्त को प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement


साथ ही प्रदेश पदाधिकारी, सांसद,विधायक,मण्डल, आयोग,बोर्ड, के पदाधिकारी, महापौर, ज़िला पंचायत अध्यक्ष, ज़िला सहकारी बैंकअध्यक्ष ,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, ज़िला कार्यकारिणी ,शहर कार्यकारिणी, निर्वाचित जन प्रतिनिधि, पार्षद, एमआईसी सदस्य,ज़िला, जनपद, नगर पंचायत, नगर निगम ,नगर पालिका, के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, एल्डरमैन, सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी,सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई,आईटी सेल ,सोशलमीडिया,विभाग ,प्रकोष्ठ, मोर्चा ,अनुषांगिक संगठन  के पदाधिकारी कार्यकर्ता शमिल होंगें ।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button