छत्तीसगढ़बिलासपुर

सालों पुराना विशाल पेड़ गिरने से, तार बहार क्षेत्र में बिजली गोल  नाली निर्माण में लगा मजदूर घायल…..

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : बिलासपुर के तार बाहर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया।जब एक सालो पुराना पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से नाली निर्माण के कार्य में लगे मजदूर पेड़ की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Advertisement

और इस विशालकाय पेड़ के गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया।साथ साथ इसकी चपेट बिजली का खंबा और विद्युत तार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र विद्युत सप्लाई बंद हो गई।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को दोपहर तारबाहर क्षेत्र से व्यापार विहार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सालों पुराना पेड़ अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसकी चपेट में वहां नाली निर्माण का कार्य कर रहा मजदूर सतीश आ गया।

Advertisement

सतीश के पैर में गंभीर चोट आई हुई है जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर तार बाहर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची हुई है और मजदूर को हॉस्पिटल रिफर कर राहत और बचाव का कार्य में जुट गए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button