बिलासपुर

जिस पार्टी में अपने लोगों का मान सम्मान नहीं होता…वहां नंदकुमार साय का सम्मान होगा इसमें मुझे संदेह है- विष्णु देव साय

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता श्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद तथा कद्दावर भाजपा नेता श्री नंदकुमार साय के कांग्रेश प्रवेश को लेकर कहा कि… यह मेरे लिए दुख के साथ ही अचंभे की बात भी है। श्री विष्णु देव साय ने कहा कि श्री नंदकुमार साय जिस क्षेत्र से आते हैं। मैं भी उसी क्षेत्र का रहने वाला हूं। श्री विष्णु देव साय ने कहा कि 1977 में जब जनता पार्टी की टिकट पर नंदकुमार साय पहली बार विधायक बने थे। उस समय मैं 13 वर्ष का था। उन्होंने कहा कि श्री नंदकुमार साय एक जुझारू आदिवासी विधायक के रूप में जाने जाते थे। लोग उस समय कहते थे कि जैसे हनुमान चालीसा पढ़ने से भूत-प्रेत की बाधा भाग जाती है। वैसे ही श्री नंद कुमार साय का नाम लेने से जनता की समस्या भाग जाती है।

Advertisement
Advertisement

श्री विष्णु देव साय ने कहा कि 1977 से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी ने उनके मान सम्मान का पूरा ख्याल रखा। वे तीन बार विधायक रहे। इसी तरह तीन बार ही लोकसभा के सांसद रहे। उन्हें पार्टी ने दो बार राज्यसभा में भेजा और उन्हे अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बिठाया। वे अविभाजित मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे और छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के भी प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद उन्हें प्रदेश का पहला नेता प्रतिपक्ष, पार्टी के द्वारा बनाया गया। इस तरह साढ़े चार दशक अर्थात 45 वर्ष तक पार्टी लगातार उनका सम्मान करती रही। जहां तक उनके कांग्रेस प्रवेश की बात है। कांग्रेस में उनके अपने लोग ही अपमानित होते रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम भी इसके अपवाद नहीं है।

Advertisement

श्री विष्णु देव साय ने आगे कहा कि जिस पार्टी में, उनके अपने लोगों का मान सम्मान नहीं हो रहा है। वहां आदरणीय श्री नंदकुमार साय जी कैसे सम्मानित होंगे ..? इसका मुझे संदेह है। श्री विष्णु देव साय ने आगे व्यंग करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों का कितना सम्मान करती है..? यह बात समय-समय पर उजागर होता रहा है..राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुरमू को भी उपहास पूर्वक राष्ट्रपत्नी कहने वाली पार्टी में श्री नंदकुमार जी साय कैसे सहज महसूस करेंगे..? इसमें मुझे संदेह है। पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रकोष्ठ के श्री अमित चिमनानी व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button