देश

मेघालय और नगालैंड में 7 को, तो त्रिपुरा में 8 मार्च को होगा शपथ ग्रहण समारोह; PM मोदी करेंगे शिरकत

Advertisement

(शशि कोनहेर) : नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ मार्च को त्रिपुरा में भाजपा और इसके सहयोगी दल इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के गठबंधन की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शनिवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

हाल ही में संपन्न त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 60 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि इसके सहयोगी दल आईपीएफटी ने एक सीट जीती है। उधर, मेघालय और नगालैंड में नई सरकारों का शपथ ग्रहण समारोह सात मार्च को होगा। इसमें भी पीएम मोदी भाग लेंगे।

Advertisement

इससे पूर्व त्रिपुरा में मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अगरतला के विवेकानंद मैदान में होगा। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेवती ने शनिवार को बताया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी समारोह में भाग लेंगे।

Advertisement

इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button