छत्तीसगढ़

संतोष दुबे गुड्डा भैया का निधन

रायपुर :  ब्राम्हण पारा निवासी स्व. लखनलाल दुबे के पुत्र संतोष दुबे गुड्डा भैया का बुधवार की दोपहर 1 बजे 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी मोक्षधाम में किया गया। वे रूचिर दुबे के पिता एवं अशोक दुबे, स्व. अश्वनी दुबे, स्व.चंद्रहास दुबे, किरण दुबे, संजीव दुबे के भाई व पार्षद सरिता आकाश दुबे के चाचाजी थे।


छात्र राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे दुबे यूटीडी के अध्यक्ष भी रहे। अविभाजित मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के वे प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। छत्तीसगढ़ की सबसे पुरानी खेल संस्थान हिन्द स्र्पोटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। युवाओं के बीच लोकप्रिय संतोष दुबे गुड्डा भैया के नाम से पहचाने जाते थे।

उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक, खेल संगठनों के साथ ब्राम्हण समाज की ओर से शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button