देश

कर्नाटक में अब अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या… कई जिलों में धारा 144 लागू


मंगलुरु – कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारु की हत्या के बाद अब एक अल्पसंख्यक समुदाय के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलुरु के बाहरी इलाके सुरथकल में एक युवक की अज्ञात समूह ने हत्या कर दी है। युवक की हत्या चाकू गोदकर की गई है। मामला दक्षिण कन्नड़ का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


युवक की हत्या के बाद राज्य के कई जिलों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके चलते सीआरपीसी की धारा 144 सुरथकल, मुल्की, बाजपे, पनाम्बुर में लगाई गई है। पुलिस आयुक्त के अनुसार युवाओं के एक समूह द्वारा फाजिल नाम के युवक पर चाकू से हमला किया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुरथकल पीएस में FIR दर्ज कर ली है।


मंगलुरु के पास सुरथकल में अज्ञात समूह द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के युवक की हत्या के बाद इलाका में तनाव का माहौल है। आज उनकी अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। वहीं आज शुक्रवार होने के चलते जुमे की नमाज है, इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य के कई जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button