देश

असम में रनवे पर फिसला इण्डिगो का विमान… बाल-बाल बची 98 यात्रियों की जान

(शशि कोन्हेर) : असम – निजी विमानन कंपनी इंडिगो की एक फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बच गई है। कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर फिसल गई। रनवे से फिसलकर विमान कीचड़ में फंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। फ्लाइट ने असम के जोरहाट से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी।

इंडियो एयरलाइन्स ने इस घटना की जानकारी दी है। एयरलाइन्स के हवाले से कहा गया कि जोरहाट से टेकआफ के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया और कीचड़ में फंस गया। इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। विमानन कंपनी ने ये भी कहा कि इस घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। विमान के प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान कोई असामान्यता नहीं देखी मिली।

जानकारी के मुताबिक, विमान में कुल 98 यात्री सवार थे। इंडिगो की फ्लाइट 6E-757 ने गुरुवार दोपहर 2.20 बजे टेक आफ किया था। टेक आफ के दौरान विमान के पहिए रनसे से हट गए और कीचड़ में फंस गए। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। भारतीय वायु सेना की मदद से यात्रियों को विमान से उतारा गया। बता दें कि भारतीय वायुसेना एयरपोर्ट की देखरेख कर रही है। बाद में फ्लाइट को रद कर दिया गया।

इंडियो एयरलाइन्स ने बयान जारी कर कहा, ‘पायलट ने एहतियात के तौर पर टैक्सी प्रक्रिया को अंजाम दिया और आवश्यक निरीक्षण के लिए कहा। विमान को निरीक्षण के लिए जोरहाट वापस ले जाया गया। प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान कोई असामान्यता नहीं देखी गई। घटना का गहन निरीक्षण शुरू किया गया है। इसके बाद उड़ान को रद कर दिया गया।’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button