देश

निशान साहिब की बेअदबी के आरोपी की पीट-पीटकर हुई हत्या….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कपूरथला – जिले के गांव निजामपुर में निशान साहिब की बेअदबी के प्रयास के मामले को लेकर पकड़े गए आरोपित की आक्रोशित संगत ने पीटकर हत्या कर दी है। इससे पहले गत दिवस श्री दरबार साहिब में भी बेअदबी के आरोपित की हत्या कर दी गई थी। बेअदबी के प्रयास घटना के बाद सुबह से गांव में स्थित तनावपूर्ण थी। पुलिस और सिख जत्थेबंदियों में टकराव की स्थिति बनी हुई है। सिख जत्थेबंदियां आरोपित युवक को पुलिस को सौंपने के बजाय पंथ की तरफ से सजा सुनाए जाने के हक में थी। दूसरी ओर पुलिस उन्हें ऐसा करने से रोक रही थी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हवाई फायर भी करना पड़ा, लेकिन गुस्साई संगत ने आरोपित युवक की हत्या कर दी। टकराव में एक पुलिस कर्मी के हाथ पर कृपाण से हमले की भी खबर है। इससे पहले, सुबह घटना का पता चलने पर विभिन्न सिख जत्थेबंदियां भी गांव में पहुंचनी शुरू हो गई। एक तरफ पुलिस ने मोर्चा संभाला तो दूसरी तरफ आक्रोशित संगत इकट्ठी खड़ी रही। डीएसपी सुरिंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे लेकिन संगत ने आरोपित को उन्हें सौंपने से इन्कार कर दिया। इलाके की संगत की तरफ से जीटी रोड भी जाम किया गया।

Advertisement
Advertisement


थाना सुजानपुर में पड़ते गांव निजामपुर के गुरुद्वारा साहिब में संगत ने एक युवक को निशान पर चढ़कर कपड़ा उतारने की कोशिश करते दबोचा है। घटना सामने आने के बाद से क्षेत्र की संगत में भारी रोष है। इसे लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। संगत के अनुसार युवक ने अपना नाम नहीं बताया है लेकिन वह खुद को दिल्ली का रहने वाला बता रहा है। उसका कहना है कि उसके साथ उसकी बहन भी बेअदबी करने आई थी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button