छत्तीसगढ़

करगीकलां में नवविवाहिता की जलने से हुई मौत..जांच में जुटी कोटा पुलिस..?

(डब्बू ठाकुर) : कोटा – थाना अंतर्गत ग्रान पंचायत करगी कला में एक नव विवाहिता की जलने से हुई मौत हो गयी है। मृतका की शादी 27 अप्रैल को ग्राम पंचायत करगी कला के नोहर साहू से हुई थी। इस घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष वालों ने आरोप लगाते हुए संदेह जताया है।

Advertisement

कि ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना देते हुए हत्या की गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटा पुलिस व तहसीलदार कोटा के द्वारा मौके में जाकर जाँच की गई है। मृतका का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा दो डाक्टरों के द्वारा की गई है। मृतका की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार मृतका श्वेता साहू उर्फ नागिता उम्र 24 वर्ष पिता सहदेव निवासी सेमरा की शादी 27 अप्रैल 2022 को करगी कला निवासी नोहर साहू पिता लेधरु राम साहू से रीतिरिवाजों के साथ हुई थी।

Advertisement
इनसेट में मृतका

मृतका के अंतिम संस्कार करने के लिए दोनों पक्षों में बीच हुई बहस को SDOP कोटा, कोटा पुलिस व तहसीलदार कोटा द्वारा दोनों पक्षों को थाने में बुलावा कर समझाई दी गईं। साथ ही आपसी सहमति के बाद मायके पक्ष ने मृतका के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि मृतका का अंतिम संस्कार हम करेंगे अगर मृतका के ससुराल पक्ष आना चाहते है तो आ सकते है।

Advertisement

जिसके बाद दोनों पक्ष राजी हुए और कोटा पुलिस को लिखित में देकर शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।
वही कोटा पुलिस इस मामले को गंभीरता से जाँच कर रही है। अब देखना होगा कि नव विवाहिता की  मौत कैसे हुई है और किन कारणों से हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जहाँ के बाद ही पता चल सकेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button