छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर युवक को उतारा मौत के घाट….

Advertisement

कांकेर – तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में नक्सली घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। बस्तर संभाग से लगातार नक्सली घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच अब कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने जनअदालत लगा कर एक युवक की हत्या कर दी। ये मामला जिले के कोयलीबेड़ा थाना इलाके का है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार गुरुवार को नक्सलियों ने अंतागढ़ के गट्टाकाल जंगल में जनअदालत लगाया था। इस जनअदालत में नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान 40 से ज्यादा हथियार हथियारधारी नक्सली मौजूद थे।

Advertisement

गट्टाकाल गांव में नक्सलियों ने गुरुवार को जन अदालत लगाई थी। जिसमें 3 गांव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस जन अदालत में 40 से ज्यादा हथियारबंद माओवादी भी मौजूद थे। जिन्होंने सभी ग्रामीणों के सामने अपने ही साथी नक्सली दिनेश नुरेटी को रस्सी से बांध रखा था। नक्सलियों ने ग्रामीणों से कहा कि, यह पुलिस के साथ मिल गया है। हमारी खबरें पुलिस को देता है, इसका क्या किया जाए। इस बात पर सभी ग्रामीणों ने कहा कि, गद्दार की मौत ही सजा है।

Advertisement

जिसके बाद ग्रामीणों के सामने ही नक्सलियों ने अपने साथी की किसी नुकीले हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। मारे गए नक्सली का शव उसके गांव में सुबह भेज दिया गया। घर में शव पहुंचने के बाद से ही गांव में माहौल तनावपूर्ण हैं। सुबह मीडिया के कुछ लोग परिवार से बात करने और फोटो के लिए गए थे, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश को देख, लौट आए। अंदरुनी गांव और नक्सल गढ़ होने के चलते कोई भी रिस्क नहीं लेना चाह रहा है। फिलहाल अभी तक नक्सलियों की ओर से भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं इस मामले पर जिले के एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि सूचना मिली है यहां जनअदालत में किसी एक ग्रामीण की हत्या की गयी है, कारण अभी स्पष्ट नही है। फोन के माध्यम से जानकारी मिली है, अभी तक हत्या के स्पष्ट कारण नही मिल पाये है। मृतक का नाम गट्टा कछार निवासी दिनेश नुरूटी है। जिसकी हत्या नक्सलियों ने की है। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button