देश

नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया 2023, जानें 19 साल की मॉडल का सफर

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : देश के लिए बड़े ही गर्व का पल है। फेमिना मिस इंडिया 2023 की घोषणा हो चुकी है। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया 2023 विनर चुना गया। नंदिनी गुप्ता को 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया का ताज पहनाया गया। मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया, जो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के अगले संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं और मणिपुर की थुनाओजम स्ट्रेला लुवांग को दूसरी रनर-अप चुना गया।
नंदिनी गुप्ता कौन हैं?

Advertisement
Advertisement


नंदिनी गुप्ता का जन्म राजस्थान में हुआ था और वह 19 साल की हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल और लाला लाजपत राय कॉलेज से की थी। नंदिनी गुप्ता अभी एक मॉडल हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है।

Advertisement

Miss India 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में हुआ था। इसमें अनन्या पांडे से लेकर कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए।

Advertisement

नंदिनी गुप्ता को बचपन से ही नंदिनी गुप्ता काफी तेज रही हैं। वह स्कूल में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं और इवेंट्स में हिस्सा लेती थीं। फेमिना मिस इंडिया 2023 में पूर्व विजेताओं, सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनासा वाराणसी, मनिका श्योकंद, मान्या सिंह, सुमन राव और शिवानी जाधव ने भी हिस्सा लिया।


आपको बता दें, देश भर के कंटेस्टेंट्स ने इस ब्यूटी पेजेंट के लिए संघर्ष किया। इस कंपटीशन में 29 राज्यों के प्रतिनिधियों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों से कंटेस्टेंट्स आए थे। , जिसमें 30 प्रतिभागियों को शामिल किया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button