देश

मेरठ के भाजपा सम्मेलन में बोले नड्डा.. जिन्ना उनका-गन्ना हमारा है, जल्द ही लाल टोपी केसरिया रंग में बदल जाएगी..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : मेरठ – मेरठ में शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय (पश्चिम क्षेत्र) बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गन्ना हमारा है जिन्ना उनका है। मायावती अखिलेश ने चीनी मिलें बेचीं बंद कराई। योगी जी ने शरू कराई। जब कोरोना आया तब पार्टियां क्वारन्टीन हो गईं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता बाहर निकल कर जरूरतमंद तक भोजन पहुंचाते रहे। दवा पहुंचाई गई। कहा कि प्रवासी को चप्पल पहनाने से लेकर घर भिजवाने तक का काम भाजपा कार्यकर्ता ने किया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा में ही सम्भव है कि नड्डा जैसा व्यक्ति अध्यक्ष बन सकता है। दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री बने यह भाजपा में ही हो सकता है।

Advertisement
Advertisement

मोदी ने बचाई 130 करोड़ जनता की जान

Advertisement

एक पार्टी के नेता तो अपने चाचा को भी कुछ देने को तैयार नहीं। एक दूसरी पार्टी है जिसमें बेटा, बहन, बाप ही सब पद पाएंगे। बाकी लोग ताली बजाएं। अन्य पार्टियां जाति और धर्म का साथ लेकर चलती हैं। जिन्ना को लेकर। समाज को खंडित करने के लिए हैं सिर्फ भाजपा देश को एक रखने और अखंड बनाने के प्रयास में है। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि अमेरिका हमसे ज्यादा शक्तिशाली, स्वास्थ्य में बेहतर लेकिन कोरोना के समय असहाय रहा। लेकिन मोदी जी ने जान भी बचाई। जहांन भी लेकर चले। उन्होंने 130 करोड़ जनता की जान बचाई। पहले भारत मे टीका 20 साल की देरी से पहुंचते थे लेकिन मोदी जी ने 9 महीने में ही कोरोना टीका पहुंचाया। जल्द ही लाल टोपी केसरिया हो जाएगी। मोदी टीका-भाजपा टीका कहने वाले वही टीका लगवा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button