देश

बिहार में दागदार हुई खाकी, यूपी की महिला को बंधक बना थानाध्यक्ष ने 8 दिन तक किया रेप और फिर

(शशि कोन्हेर) : किशनगंज के टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला द्वारा थाना परिसर में महिला को बंधक बनाकर आठ दिनों तक शारीरिक शोषण का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एसपी ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। थ्रानाध्यक्ष मधेपुरा के मूल निवासी हैं। पांच साल से वह किशनगंज जिला पुलिस बल में कार्यरत हैं। लगभग छह महीने पहले उनकी पोस्टिंग टेढ़ागाछ थाना में हुई थी। वहीं आरोप लगाने वाली महिला का मायके उत्तरप्रदेश के अम्बेडकरनगर जिला के बालापुर थाना में है। वह कुछ दिन ट्रेन से पूर्व बिहार आयी थीं।

Advertisement

मुखिया प्रतिनिधि भी मामले में है शामिल
महिला का आरोप है थानाध्यक्ष ने आठ दिनों तक थाना में बंधक बनाकर रेप किया। महिला ने बताया की थाना अध्यक्ष व मुखिया प्रतिनिधि डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव ने उसे थाना में रुकने का दबाव बनाया।  थानाध्यक्ष पर महिला ने दुष्कर्म सहित अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया। इसके साथ टेढ़ागाछ के डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव पर एफआईआर हुई है। मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू ने टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज को निलंबित कर गिरफ्तारी का आदेश दिया है। निलंबित थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। मामला दर्ज होते ही टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष फरार हो गए। आरोपी थानाध्यक्ष 2009 बैच के दारोगा हैं।

Advertisement
Advertisement

महिला को दो लाख रुपये लेकर छोड़ा
उत्तर प्रदेश की रहने वाली यह महिला एक माह पूर्व अपने पति के घर का पता लगाने फरियाद लेकर टेढ़ागाछ थाना पहुंची थी। थाना में टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला के पास महिला ने फरियाद लगायी। इसके बाद टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष  ने डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव को बुलाया। थानाध्यक्ष ने आठ दिनों तक महिला का शारीरिक शोषण किया। इसके बाद महिला के पति को थाना बुलाया गया और मुखिया प्रतिनिधि की मिलीभगत से महिला से दो लाख रुपये लेकर महिला को छोड़ दिया गया। इसके बाद पीड़ित महिला को ट्रेन में चढ़ा कर वापस उसके घर उत्तर प्रदेश भेज दिया। उस वक्त डर व दहशत से उसने पति या ससुरालवालों को कुछ नहीं बताया।

Advertisement

एक सप्ताह पूर्व पति को खोजते पहुंची थी महिला
कुछ दिनों बाद महिला वापस अपने पति के पास टेढ़ागाछ आ गई। इसके बाद महिला ने ससुरालवालों को घटना की आपबीती सुनायी। महिला के ससुराल वाले इसे सुनकर अवाक रह गए। पीड़िता महिला  एक सप्ताह पूर्व घटना की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची थी। एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशिक्षु डीएसपी राजन कुमार के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया। प्रशिक्षु डीएसपी की जांच के बाद एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष के खिलाफ टेढ़ागाछ थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई। पूरे मामले की जांच के लिए एसपी ने ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार के नेतृत्व में  एक एसआईटी भी गठित किया है।

Advertisement

मामला अत्यंत गंभीर: एसपी
एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है। कार्रवाई को लेकर एसआईटी गठित किया गया है। फिलहाल टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button