छत्तीसगढ़

नगर निगम नालियों की सफाई कर रहा या लोगों से दुश्मनी निकाल रहा…नाली की ऐसी सफाई… घर का रास्ता ही बंद हो गया..!

(कमल दुबे) : बिलासपुर :  नगर निगम को पानी निकासी के लिए जो काम जून महीने में करना था उसे अभी अगस्त में किया जा रहा है। शहर में कहीं नालियां बन रही हैं तो कहीं नाले नालियों की युद्ध स्तर पर सफाई की जा रही है। इसी क्रम में नाली और नालों से निकलने वाली गंदगी को वही बाजू में डंप कर दिया जा रहा है।

Advertisement

विनोबा नगर में नाली की सफाई का ऐसा ही लापरवाही पूर्वक किया गया काम लोगों के आक्रोश का कारण बन रहा है। विनोबा नगर में कल सुबह डॉक्टर आरपी मिश्रा और सुनील त्रिपाठी के घर के सामने नाली की सफाई कर पूरा मलबा उनके घर के दरवाजे के सामने कुछ इस तरह फैला दिया है।

Advertisement
Advertisement

जिससे कल शाम से इस परिवार का घर से बाहर निकलना मुहाल हो गया है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि झमाझम बारिश शुरू होने के बाद नगर निगम के द्वारा यह नालियों की सफाई कराई जा रही है या नागरिकों से दुश्मनिया़ निकाली जा रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button