बिलासपुर

रतनपुर मंडल रास्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक की कार्यशाला में पहुंचे सांसद साव….

Advertisement

(विजय दानिकर) : बिलासपुर – कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व व भाजपा प्रदेश के दिशा निर्देश पर मंडल के रास्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवकों का कार्यशाला रतनपुर के महामाया धर्मशाला मेंआयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम में बिलासपुर सांसद अरुण साव पहुंच कर मार्गदर्शन दीये इस अवसर पर रतनपुर मण्डल के 58 बूथों के रास्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Advertisement
Advertisement

आपको बता दे कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सजग है उक्त उदगार सांसद अरुण साहू ने आज रतनपुर की मंडल के संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहां कि प्रथम लहर के बाद दुसरी लहर को कोरोना संक्रमण महामारी ने जो भयावह स्थिति निर्मित हुई इससे देश के लोगों में डर भी समा गया कई लोगो को अपनी जान गवानी पडी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं आग्रह पर देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की कडी मेहनत से जल्दी से जल्दी कोरोना संक्रमण रोकने हेतु देशी वेक्सीन के निर्माण में सफलता प्राप्त की। सांसद साव ने कहा कि देश के डॉक्टरों, सफाई कर्मियों, पुलिस प्रशासन, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों ने रातदिन मेहनत की जिसकी दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है।इसी के तहत् भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में उन्हें प्रशिक्षित होकर तीसरी लहर की रोकथाम हेतु बूथ-बूथ पर जाकर आम नागरिकों को जागरूक करने का काम करेंगे वही भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष घनस्याम रात्रे व नपा उपाध्यक्ष कन्हैया यादव व जनपद पंचायत अध्यक्ष मनोहर राज ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक संकल्पना एवं भूमिका पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को इस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के रूप में अपने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए काम करने का आव्हान किया है। इस कार्यक्रम के तहत् देश भर में कार्यकर्ताओं को बकायदा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर तीसरी लहर को रोकने हेतु हर संभव प्रयास कर लोगो को जागरूक करेंगे वही इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश,जिला व मन्डल पदाधिकारी सहित मण्डल के सभी बूथों के स्वास्थ्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button