छत्तीसगढ़

द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति पद के चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर सांसद अरुण साव ने दी बधाई

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक जीत पर सांसद अरुण साव नें खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी हैं।


भारतीय गणतंत्र के 15 वें राष्ट्रपति के पद पर प्रथम जनजाति महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का निर्वाचन ऐतिहासिक हैं। यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद के विचारो के अनुरूप एवं नारी सशक्तिकरण का अनुपम संगम हैं।


जनजाति समाज की एक बेटी का दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचन देश के परिपक्व लोकतंत्र का अनुपम उदाहरण हैं।


पार्षद से लेकर राष्ट्रपति के पद तक का सफर प्रेरणादायीं हैं। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, एवं देशवासियों को बधाई तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री जे.पी नड्डा जी का आभार।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button