बिलासपुर
झमाझम बारिश से कलेक्टर निवास में भी भरा पानी…..
![](/wp-content/uploads/2022/07/image_editor_output_image139012216-1658420991873-780x470.jpg)
(शशि कोन्हेर के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर – आज शाम को बिलासपुर में हुई जबरदस्त बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव के हालात हो गए।
![](/wp-content/uploads/2022/07/image_editor_output_image137165174-1658421021003-1024x385.jpg)
शहर के अज्ञेय नगर, विद्यानगर, बस स्टैंड, निराला नगर सहित कई इलाकों में बारिश का पानी घुस गया। राजेंद्र नगर में जिला कलेक्टर के बंगले के बाहर भी बारिश का पानी भर गया।
![](/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220721-WA0046-1024x576.jpg)
नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी जलभराव वाले इलाकों से पानी की निकासी के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसमें उन्हें देर रात अथवा कल सुबह से पहले पूरी तरह सफलता मिलने के कोई आसार नहीं है।