छत्तीसगढ़

प्रदेश में मानसून फिर होने लगा सक्रिय, राजधानी समेत कई जिलों में होने लगी बारिश…

Advertisement

रायपुर – प्रदेश में कई दिनों के बाद फिर मानसून सक्रिय होने लगा है, जिसके चलते राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश होने लगी है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से रूक-रूककर बारिश हो रही है, जिससे राजधानीवासियों को उमस से राहत भी मिली। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून द्रोणिका अमृतसर, करनाल, अलीगढ़, सुल्तानपुर, जमशेदपुर, चांदबली के बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है।

Advertisement
Advertisement

एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास 3.1 किमी से 7.6 किमी के बीच ऊंचाई तक स्थित है, इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

Advertisement

इस वजह से प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर आज हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना बनी हुई है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button