बिलासपुर

बंदर की मौत, थाने में शिकायत…..

Advertisement

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – निधि तिवारी जानवरो की सुरक्षा, संरक्षण के लिए काम करती है। रविवार जब वह एक मृत बंदर को लेकर सिविल लाइन थाना पहुची, तो सब उनको देखकर सन्न रह गए,एक माँ जिस तरह अपने बच्चे को सीने से लगाकर रखती है,वह उस बंदर की मौत पर बहुत दुखी थी।सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही कि है।

Advertisement
Advertisement

निधि को शनिवार को सूचना मिली कि जरहाभाठा निवासी मुकेश कुर्रे एक बंदर को बीते डेढ़ साल से अपने परिवार के मनोरंजन के लिए बंधक बनाए हुए हैं। बेजुबान जानवर के गले मे जंजीर बांधकर रखने के कारण उसके गले मे गहरे घाव हो गए। निधि ने बंदर को उपचार के लिए डॉ पीयूष तिवारी के यहाँ भर्ती कराया जहाँ रविवार तड़के बंदर की मौत हो गयी। वो बंदर के शव से लिपटकर रोते रही फिर अपनी सहयोगी दिशा के साथ सिविल थाना बंदर का शव लेकर पहुची।सिविल लाइन में पदस्थ आरक्षक सुमंत कश्यप को जब बंदर के साथ हुई क्रूरता की जानकारी लगी उसने अपने अधिकारियों को खबर दी। इसके बाद आरोपी मुकेश कुर्रे को पकड़ा,और थाने लेकर आया।

Advertisement

सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी मुकेश कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया है। और बंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए कानन पेंडारी भेजवाया। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी मुकेश कुर्रे के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

Advertisement
आरोपी

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button