देश

भाजपा नेता ने नवाब मलिक पर ठोका 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : मुंबई – क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी की रेड के बाद राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है। इस मामले में शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को जहां जमानत मिल गई है वहीं एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक इस केस में लगातार एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े को निशाना बना रहे हैं और बीजेपी पर भी हमला कर रहे हैं। इस बीच भाजपा नेता मोहित कांबोज ने नवाब मलिक पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है। दरअसल कैबिनेट मंत्री नवाज मलिक पिछले कई दिनों से भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नेता मोहित कंबोज पर आरोप लगा रहे थे। क्रूज ड्रग मामले में मोहित कंबोज का नाम घसीटा भी जा रहा था। जिसके बाद बीजेपी नेता ने, मलिक को एक नोटिस भी भेजा था। 11 अक्टूबर को नवाज मलिक ने फिर से कंबोज के परिवार पर निशाना साधा। इसके बाद मोहित कंबोज ने कानूनी कदम उठाते हुए नवाब मलिक के खिलाफ हाईकोर्ट में 100 करोड़ का मुकदमा ठोक दिया। कंबोज का कहना है कि वह एक कारोबारी है और उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button