देश

मध्य प्रदेश में मोहन’राज’ का हो गया आगाज, मुख्ममंत्री के साथ इन्होंने ली शपथ……

Advertisement

मध्य प्रदेश में मोहन’राज’ का आगाज हो गया है। बुधवार को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। लाल परेड ग्राउंड में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मोहन यादव के अलावा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को शपथ दिलाई। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में मोहन, जगदीश और राजेंद्र ने शपथ ली।

Advertisement
Advertisement

कई दिनों से चल रही अटकलों को खत्म करते हुए भाजपा ने सोमवार को मोहन यादव को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना और पार्टी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद संभालने का रिकॉर्ड नहीं बना पाए। शिवराज सिंह चौहान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे 58 साल के मोहन यादव को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। मध्य प्रदेश में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री का ओहदा संभालेंगे। 

Advertisement

मोहन यादव को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का करीबी माना जाता है और उन्हें शीर्ष पद के दावेदार के रूप में नहीं देखा जा रहा था। वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से आते हैं, जिनकी संख्या राज्य की जनसंख्या में 48 प्रतिशत से अधिक है। सोमवार को मुख्यमंत्री नामित होने के बाद यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button