राजनांदगांव

लोकतंत्र की हत्या कर रही मोदी सरकार : महापौर हेमा देशमुख

Advertisement


(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव एवं राजनांदगांव की महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने राज्यसभा में महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार की घटना को लोकतंत्र की हत्या निरूपित करते हुए कहा है कि मोदी सरकार तानाशाही चलाना चाहती है, जिसे देश में जनता बर्दाश्त नहीं करने वाली है।

Advertisement
Advertisement


महापौर देशमुख ने कहा कि मोदी सरकार एक तरफ देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का ढिंढोरा पीट रही है, दूसरी ओर महिलाओं और बेटियों से दुव्र्यवहार कर रही है। मोदी सरकार की दोमुंही नीति के चलते आज देश में बहू-बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जब राज्यसभा जैसी जगह में महिला सांसदों के साथ केन्द्र सरकार खुलेआम मारपीट और धक्का-मुक्की करा सकती है तो ऐसे में आम जनता को इस सरकार से किसी तरह की न्याय की उम्मीद रखना बेमानी होगी। केन्द्र में भाजपा सरकार के काबिज होने के सात सालों के भीतर बेटियों और महिलाओं पर अत्याचार, दुर्व्यवहार के मामले तेजी से बढ़े हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में बेटियों से दुष्कर्म कर उन्हें खुलेआम जलाया जा रहा है, फिर मोदी जी उत्तरप्रदेश की योगी सरकार कर तारीफ के पुल बांधते अघा नहीं रहे हैं। राज्यसभा में महिला सांसदों पर जिस तरह से हमले हुए हैं, ऐसा देश में कभी नहीं हुआ।

Advertisement


कांग्रेस नेत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम के साथ राज्यसभा में जिस तरीके से बदसलूकी की गई, वह मोदी सरकार के लिए चुल्लू भर पानी में डूब मरने लायक बात है। महिला सांसदों के साथ पुरुष मार्शलों के माध्यम से धक्कामुक्की कराना मोदी सरकार की महिला विरोधी घटिया सोच को दर्शाता है। यह लोकतंत्र का अपमान ही नहीं हत्या है।

Advertisement


उन्होंने कहा कि देश की जनता से अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में आई भाजपा की मोदी सरकार आज खुलेआम झूठ पर झूठ बोलकर अपनी नाकामियों को छुपाने का प्रयास कर रही है। सरकार चलाने का तजुर्बा होता तो देश की पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा बनाई गई संपत्तियों को बेचने की बजाय कोई नया निर्माण करते, लेकिन सात सालों से मोदी सरकार सिर्फ सरकारी संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है। मोदी ने सत्ता में आने के पहले जितनी बातें कही थीं, वह सब झूठी साबित हो रही है। पेट्रोल, डीजल, गैस और महंगाई पर बड़ी-बड़ी बातें कर कांग्रेस की मनमोहन सरकार को बदनाम करने और देश की जनता को गुमराह करने वाले भाजपा की मोदी सरकार को जनता आगामी चुनाव में सबक जरूर सिखाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button