राजनांदगांव

मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश जाने से रोका, कांग्रेस नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया


(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी  में किसानों के आंदोलन को बर्बरतापूर्वक कुचलने की घटना से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आहत होने के बाद किसानों से मुलाकात करने लखनउ विमानतल पर उनके विमान के प्रवेश पर रोक लगाने से राजनांदगांव के कांग्रेसी नेता भी आक्रोशित हैं। स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। वहीं मोदी सरकार पर भी किसानों की नीति पर दोहरा रूख अख्तियार करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

Advertisement


जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि लखीमपुर की घटना किसानों की हत्या जैसी है। एक साल से किसान आंदोलनरत हैं। उस आंदोलन को कुचलकर भाजपा ने अपनी संस्कृति को उजागर किया है। किसानों के आंदोलन को दमनकारी नीति से खत्म करने की कोशिश  लोकतंत्र की हत्या है। बीजेपी के चरित्र में ऐसे कई उदाहरण है। जिसमें लोकतंत्र का गला घोंटने की घटनाएं शामिल है। नवाज खान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतागढ़ कांड, भाजपा द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उत्तर प्रदेश में किसानों का दुख-दर्द बांटने पहुंची कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विमान को उतरने से रोकने की घटनाएं दर्शाती है कि बीजेपी किसानों की हत्यारी पार्टी है।
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों का दर्द बांटने के लिए लखनउ के लिए निकले थे। किसानों की तकलीफ को साझा करने के लिए मुख्यमंत्री बघेल को  जाने से रोकना योगी आदित्यनाथ सरकार की तानाशाही का नमूना है। मुदलियार ने कहा कि किसानों पर अत्याचार कर भाजपा दमनकारी रवैया अपना रही है। जिसका देशभर में विरोध किया जा रहा है।
कांग्रेस नेत्री व महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने कहा कि भाजपा इंसानियत और लोकतंत्र को ताक में रखकर किसानों के विरुद्ध बर्बरतापूर्वक कदम उठा रही है, ताकि किसानों में खौफ पैदा हो। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के पुत्र के इस घटना में शामिल होने के प्रमाण सामने आए हैं। लोकतंत्र के लिए यह दुखद है कि प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अलग-अलग कारणों का हवाला देकर किसानों से मिलने नहीं दिया गया। धारा 144 लागू कर उत्तर प्रदेश सरकार ने तालीबानी  शासन जैसा रवैया अपनाया है।महापौर ने मुख्यमंत्री योगी  के इस्तीफे की मांग की है।
सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विमान को लखनउ एयरपोर्ट में उतरने की मंजूरी नहीं देने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बघेल छत्तीसगढ़ की 2.5 करोड़ जनता का नेतृत्व करते हैं, वे मुख्यमंत्री के पहले किसान भी हैं व उनका दर्द समझते हैं, ऐसे में उनके साथ इस तरह के बर्ताव से राज्य की जनता का उत्तर प्रदेश सरकार ने अपमान किया है। ऐसी घटना को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button