रायपुर

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत….

Advertisement


Advertisement
Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। दोनों की उम्र 22 से 23 साल थी। प्रत्यक्षदर्शियोंं के मुताबिक कचना इलाके में बेकाबू बाइक पहले तो होर्डिंग से टकराई फिर खाली प्लॉट में जा गिरी। घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ओडिशा के रहने वाले थे। इनके परिजनों को भी जानकारी दी गई है। फिलहाल शवों को जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement


लोगों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण वो कंट्रोल नहीं हो पाई। होर्डिंग से टकराने के बाद दोनों लड़के मोटर साइकिल के साथ गिर पड़े। सिर पर गंभीर चोट आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद जमीन पर मृत पड़ा छात्र, काफी देर तक शव ऐसे ही पड़ा रहा फिर पुलिस और लोगों ने शव को अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवकों के जेब से मिले आईडी कार्ड के जरिए इनके परिजनों और हॉस्टल के दोस्तों से संपर्क किया गया। मरने वालों में एक बीकॉम का छात्र था।ओडिशा के संबलपुर से यहां पढऩे के लिए आए हुए थे। एक का नाम सुखबीर सिंह था जो मैट्स यूनिवर्सिटी में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। दूसरे का नाम अहमद रजा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button