बिलासपुर

मध्य मंडल भाजपा ने भी राशन दुकान पर किया धरना प्रदर्शन…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – आज 8 अक्टूबर को शहर भाजपा के मध्य मंडल वार्ड (क्रमांक 40) दयालबंद नारियल कोठी में भाजपा द्वारा जय लक्ष्मी प्राथ. सह. शासकीय राशन दुकान पर धरना प्रदर्शन।

Advertisement
Advertisement


मध्य मंडल भाजपा बिलासपुर द्वारा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कोरोना कोविड-19 से हो रही परेशानी को देखते हुए हर व्यक्ति 5 किलो चावल केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को मुहैया कराया गया।केंद्र की इस मदद को भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार कर राशन दुकानों के माध्यम से निशुल्क जनता तक नहीं पहुंचाया अपितु चावल को गबन कर लिया। इस कृत्य के विरोध में मध्य मंडल भाजपा द्वारा आज मंडल के विभिन्न राशन दुकानों के सामने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया और भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा निशुल्क भेजी गई हर व्यक्ति 5 किलो चावल को जनता तक जल्द से जल्द पहुंचाने की मांग की।

Advertisement


आज के इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी (अनु.जाति मोर्चा) के जिला महामंत्री एवं मध्य मंडल वार्ड क्रमांक 40 दयालबंद के वार्ड संयोजक, योगेश बोले,पूर्व पार्षद एवं वर्तमान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोशन राही, अनुसूचित जनजाति के पूर्व मंडलाध्यक्ष मनोज राही, जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता छेदी कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद सोनकर, श्री विश्वकर्मा, वार्ड नं0 40 के बूथ अध्यक्ष प्रशांत घोरे, श्रवि गुप्ता, मुन्ना कश्यप, सोनू वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button