छत्तीसगढ़

कवर्धा जिले के शहरी इलाकों में, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, कर्फ्यू में रहेगी ढील, मुख्यमंत्री ने कहा बख्शे नहीं जाएंगे दोषी..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – बीते रविवार की दोपहर को कुछ लोगों द्वारा कवर्धा के लोहारा चौक में झंडा लगाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद अब शहर समेत जिले में शांति लौटने के आसार दिखने लगे हैं। झंडा विवाद को लेकर दो गुटों में भिड़ंत के बाद एक गुट के द्वारा पुलिस की आंखों के सामने एक युवक को बुरी तरह पीटने से शुरू हुआ था विवाद। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा के मामले को लेकर उच्च स्तरीय मीटिंग की। इसमें प्रभारी मंत्री के साथ ही कवर्धा कलेक्टर तथा एसपी भी शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री ने इस अशांति के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। और उन्होंने कहा कि उनके नाम भी सार्वजनिक किए जाने चाहिए। अब शहरी इलाकों में 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर्फ्यू में ढील देने की घोषणा की गई है। इस दौरान बाजार और सभी दुकाने खुली रहेंगी। जबकि हाकर, दूध विक्रेता और होम डिलीवरी सर्विसेस को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक के लिए समय दिया गया है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button