बिलासपुर

मेगा होम्योपैथी कैम्प 23 व 24 अक्टूबर, बिलासपुर में जुटेंगे देश भर से विशेषज्ञ डॉक्टर


(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथी शिविर शहर में पहली बार लगाया जायेगा। जिसमे देश के विख्यात एक्सपर्ट डॉक्टर आएंगे। अमरकंटक हेल्थ सेंटर और जेके ग्रुप ऑफ कॉलेज का संयुक्त आयोजन लोगों का ईलाज और होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Advertisement


इस होम्योपैथी शिविर में कोरोना से जंग जितने के बाद तमाम तरह की तकलीफों का सामना कर रहे मरीजों को विशेष रूप से परामर्श दिया जाएगा। शारीरिक और मानसिक तनाव का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे। आयोजन प्रमुख डॉ एस. जेड. अहमद ने बताया अपनी तरह का यह पहला आयोजन होगा जिसमें छत्तीसगढ़ समेत देशभर से करीब 45 होम्योपैथी के डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। अमरकंटक हेल्थ सेंटर और जे के ग्रुप ऑफ कॉलेज का संयुक्त निःशुल्क शिविर सीएमडी कॉलेज मैदान में 23 और 24 अक्टूबर को लगाया जाएगा। सीसीएन लोकस्वर टीवी आयोजन का मीडिया पार्टनर है।

Advertisement
Advertisement


पोस्ट कोविड के साथ साथ विशेषज्ञ डॉक्टर कैंसर ऑर्थराइटिस, त्वचा मधुमेह और महिला रोग की जांच व उपचार करेंगे। लोगों में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति विश्वास बढ़ाना भी मेगा शिविर का प्रमुख मकसद है। महंगे इलाज के दौर में करीब 5 हजार लोगों को निः शुल्क परामर्श और चिकित्सा सेवा देने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button