देश

नियम के खिलाफ ताजमहल के पीछे रचाई शादी, परिजनों को हो सकती है सजा….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : आगरा- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ताजमहल की सुरक्षा के लिए तमाम जांचों और सुरक्षा उपायों के बावजूद इसके ठीक पीछे महताब बाग परिसर में एक शादी का आयोजन किया गया था। ताजमहल के पीछे या उसके आस-पास इलाकों में शादी या किसी पार्टी का आयोजन करना नियमों के खिलाफ है। शादी करने वाले परिवार को नोटिस जारी किया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक अधिकारी के मुताबिक शादी का आयोजन मेहताब बाग में पार्किंग ठेकेदार विनोद यादव ने किया था। आगरा में अधीक्षक पुरातत्वविद् आरके पटेल ने ठेकेदार विनोद यादव को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। इस घटना के बारे में अधिकारिक तौर पर मुख्यालय को भी सूचित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

जिला प्रशासन को गुमराह कर किया गया शादी का आयोजन
आगरा प्रशासन के मुताबिक विनोद यादव ने एएसआई और जिला प्रशासन को गुमराह कर शादी का आयोजन किया था। विनोद यादव को उनके अनुबंध के नियमों के अनुसार मेहताब बाग में पार्किंग और कैंटीन सेवाओं के अलावा अन्य कोई व्यावसायिक गतिविधि करने की अनुमति नहीं है। हालांकि विनोद यादव नेपर्यटकों के लिए रेस्ट हाउस के कमरे खोले और पार्किंग में शादी के लिए टेंट लगाए थे। जिससे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना हुई है।

Advertisement

पर्यटन विभाग ने कहा- होगी कड़ी कार्रवाई
पर्यटन विभाग के प्रबंधक अतुल रोहतगी ने बताया कि पूरे मामले में विभाग ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि विनोद यादव का ठेका रद्द करने की सिफारिश करते हुए मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। आगरा में एक सामाजिक कार्यकर्ता आमिर ने सवाल उठाया कि मेहताब बाग में तैनात पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों को शादी के बारे में कैसे पता नहीं चला। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत सारे सवाल उठाता है और इस मामले में विस्तृत जांच की जानी चाहिए।’

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button