बिलासपुर

नशे के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख 55 हजार रुपए कीमत के 27 किलो 500 ग्राम गांजा सहित पकड़ाए चार आरोपी

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन निजात के तहत मादक पदार्थों की सौदागिरी के गोरखधंधे की रीड पर प्रहार किया जा रहा है। सिविल लाइन पुलिस भी इस मामले में काफी तेजी के साथ सक्रिय है। इस सक्रियता का ही नतीजा है कि सिविल लाइन पुलिस ने इमली पारा बजरंगबली मंदिर के पास मुखबिर की सूचना पर छापेमारी और धरपकड़ की कार्यवाही की। जिसमें सिविल लाइन पुलिस को 3 लाख 55 हजार रुपए कीमत के गांजा सहित चार आरोपियों को धर दबोच ने में सफलता मिली है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने जिन आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है उनमें,सिरगिट्टी निवासी 25 वर्षीय सागर मानिकपुरी पिता शांति मानिकपुरी, आंध्र स्कूल के पास तोरवा बुधवारी बाजार में रहने वाले 22 वर्षीय अनिकेत उर्फ सोनू कोरी, इसी तरह अभिषेक वर्मा उर्फ दादू पिता भारत गणेश नगर सिरगिट्टी का रहने वाला है, और चौथा नकती भवानी मंदिर तोरवा के पास रहने वाला 22 वर्षीय आरोपी राजू उर्फ यश यादव पिता लक्ष्मण यादव शामिल है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 4 मोबाइल और एक दो पहिया वाहन भी जप्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की गई।

Advertisement

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ उप निरीक्षक रमेश पटेल आर सरफराज विकास यादव देवेंद्र दुबे और सिविल लाइन स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button