देश

वीडियो : मोहाली में बड़ा हादसा, 50 फीट की ऊंचाई से गिरा दशहरा ग्राउंड में लगा झूला, 50 लोग घायल…..

पंजाब के मोहाली में फेज-8 स्थित दशहरा ग्राउंड में लगे मोहाली ट्रेड फेयर (लंदन ब्रिज) मेले के दौरान ड्राप टावर झूला टूटने से उसमें सवार लगभग 50 लोग घायल हो गए। करीब 50 मीटर ऊंचाई से झूला टूटकर जमीन पर गिरने की सूचना है। झूला टूटने के बाद वहां लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि भगदड़ में कोई जख्मी नहीं हुआ। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

काफी तेज चल रहा था झूला, महिला व बच्चे गंभीर रूप से घायल
घटना रात करीब नौ बजे की है, जब ड्राप टावर झूला काफी तेज चल रहा था। अचानक तकनीकी खराब होने से वह अपना संतुलन खो बैठा और काफी तेज गति में नीचे आकर गिर गया। हादसे में महिला व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके मुंह व कान से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अपनी गाड़ियों से अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस भी पहुंच गई है और राहत अभियान में जुटी है। बताया जा रहा है कि मेले की आयोजक कंपनी दिल्ली इवेंट्स सितंबर में ही गुरुग्राम व पंचकूला में और दिसंबर में चंडीगढ़ में इसी तरह के मेले का आयोजन करने जा रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button