देश

ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय से महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने हालचाल तक नहीं पूछा, एक्टर ने कहा-

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : राहुल रॉय को साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक आया था। वह लद्दाख में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जब उनकी तबीयत बिगड़ी। लंबे समय तक उनका इलाज चला। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका ने उनका पूरा ख्याल रखा। राहुल रॉय ने बताया था कि सलमान खान ने उनकी काफी मदद की और अस्पताल का बकाया बिल भरा। इसके लिए उन्होंने एक्टर का आभार भी जताया।

Advertisement
Advertisement

वहीं अब उन्होंने खुलासा किया कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने ना तो उनसे और ना ही उनके परिवार से संपर्क किया। राहुल रॉय ने महेश भट्ट की फिल्म ‘आशिकी’ से डेब्यू किया था। पहली फिल्म से वह रातों रात मशहूर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने महेश भट्ट की ‘जुनून’ में भी काम किया। वह पूजा की फिल्म भी कर चुके हैं।

Advertisement

को-एक्टर्स ने भी नहीं पूछा
ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय को एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया था और उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया। सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में राहुल ने बताया कि महेश भट्ट, पूजा भट्ट, करिश्मा कपूर, मनीषा कोइराला और रवीना टंडन ने भी मुश्किल की इस घड़ी में उनसे संपर्क नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि अब उन्हें इंडस्ट्री में काम की जरूरत है।

Advertisement

सलमान ने की मदद
राहुल की बहन प्रियंका कहती हैं, ‘ठीक है, देखो घर से भी किसी का फोन नहीं आया। चलता है। ठीक है। मैंने इसको यही सिखाया है। पहले इसको थोड़ा बुरा लगा। जो आए उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए। भले ही सलमान को नहीं मालूम था, उसको जब पता चला उसने मुझे कॉल किया। मैंने कहा ठीक है, जैसे ही हमें मौका मिलेगा हम उनका आभार चुकाएंगे। लेकिन आप उस प्यार के बदले कुछ चुका नहीं सकते। आप पैसे वापस कर सकते हैं पर वो प्रेम वापस नहीं कर सकते।’

निर्देशक पर लगाए थे आरोप
फरवरी में सलमान खान ने अस्पताल का उनका बकाया बिल चुकाया। राहुल रॉय की बहन ने ‘एलएसी’ फिल्म के डायरेक्टर पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया था। उन्होंने जो पैसे दिए वह फिल्म के बकाया पैसे ही थे जो उनकी फीस के लिए दिया जाना था।

शूटिंग के वक्त बिगड़ी तबीयत
बता दें कि साल 2020 में राहुल रॉय फिल्म ‘एलएसी- लाइव द बैटल इन कारगिल’ की शूटिंग कर रहे थे। जहां शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत वहां के अस्पताल ले जाया गया। फिर मुंबई के नानावती अस्तपाल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button