देश

चुनाव ड्यूटी में जा रही पुलिस बस-ट्रक की टक्कर….2 जवानों की मौत, 12 से ज्यादा घायल






बिहार के गोपालगंज में चुनाव ड्यूटी से लौट रही पुलिस बस और ट्रक की टक्कर में दो जवानों की मौत हो गई है। और 12 जवान घायल हो गए हैं। घटना सिधवलिया इलाके के बरहिमा चौक के पास हुई। मृतकों में बस का ड्राइवर सुरेश उरांव और सिपाही पवन महतो शामिल हैं।

Advertisement


इस घटना पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिला पुलिस के जवान बस से सुपौल जिले में लोक सभा चुनाव की ड्यूटी में जा रहे थे। इसी दौरान बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसमें एक और जख्मी जवान दिग्विजय कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि पुलिस की तीन खड़ी बसों को पीछे से ट्रक के टक्कर मारने के बाद आपस में टकरा गईं। हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। जबकि 12 से अधिक जवान जख्मी हो गए।

Advertisement

हादसे के बाद सभी जख्मी जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, गोपालगंज पुलिस लाइन से 242 जवान तीन बसों से सुपौल जा रहे थे।

Advertisement

इस दौरान तीनों बसें एनएच पर खड़ी कर कुछ जवान बरहिमा मोड़ के समीप एक होटल में भोजन करने लगे। बस से कुछ जवान नीचे उतर गए थे। जबकि कुछ जवान बस में ही सवार थे।

इस बीच एक ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दिया। आपको बता दें बिहार में तीसरे चरण में 5 सीटों पर मतदान होना है। जिनमें सुपौल, मधेपुरा, झंझारपुर, अररिया और खगड़िया शामिल है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button