राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 13 अप्रैल का राशिफ़ल

Advertisement

मेष राशि- मान-सम्मान में कोई बात न उठे, कोई अंगुली न उठे इस बात का ध्यान रखें। यात्रा में लाभ होगा। मानसिक दूर बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से सही समय नहीं है। धन की स्थिति आपकी सही चलती रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालो के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति नहीं ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बाकी प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

कर्क राशि- विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान से मानसिक दूरी बनी रहेगी। व्यापार थोड़ा रुकावट के साथ या घाटे के साथ चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति को लेकर मन परेशान रहेगा। कुछ कठिनाइयों का सामना करेंगे लेकिन बहुत खराब समय नहीं कहा जाएगा। व्यापार आपका धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा है क्योंकि लग्नेश आपकी राशि है अष्टम भाव में राहु के साथ है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। गृहकलह संभव है। कुछ विरोधी चीजों का सामना करना पड़ेगा। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। छोटी-छोटी चीजें परेशान करेंगी। भाग्य पर भरोसा करके नहीं चल सकते हैं। आप पराक्रम करेंगे और आपका पराक्रम कभी-कभी न रंग लाएगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी सही कहा जाएगा लेकिन भाग्य कम साथ देगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- धन का आगमन बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान-प्रेम की स्थिति भी अच्छी रहेगी। निवेश करने से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुल मिलाकर सुखद समय का निर्माण हो रहा है। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि- मन व्याकुल रहेगा। बेचैनी महसूस करेंगे। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा व अज्ञात भय से सामना होगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- यात्रा का योग बन रहा है। यह यात्रा लाभकारी होगी। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। आय के नवीन साधन बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समय का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय। राजनीतिक लाभ। पिता का साथ। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। शिवजी को प्रणाम करें और उनका जलाभिषेक करें शुभ होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button