बिलासपुर

प्रेमी जोड़े ने एक साथ पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान….

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – बिलासपुर में 17 साल की लड़की और युवक की लाश जंगल में पेड़ पर लटकती मिली है। दोनों की पहचान हो गई है। दोनों दो दिन पहले घर से निकले थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। तभी उनके शव मिलने की खबर आ गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी के जंगल में शनिवार की सुबह लड़की और लड़के के शव को ग्रामीणों ने देखा। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

रतनपुर TI शांत कुमार साहू ने बताया कि लड़की की पहचान हो गई है। वह पेंड्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों ने शुक्रवार को लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की 29 सितंबर की सुबह 11.30 बजे से गायब थी। पेंड्रा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

Advertisement


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक मरवाही थाना क्षेत्र का था। उसकी पहचान बादम के रूप में हुई है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मरवाही पुलिस के माध्यम से परिजनों को दे दी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार लड़की गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सिलाई सीखने जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। वहीं, युवक भी गुरुवार से ही गायब था। शव के पास ही युवक की बाइक भी मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि युवक और लड़की दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे। उन्हें प्यार में कामयाबी नहीं मिली, तो जान दे दी। फिलहाल, पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला सामने आएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button