बिलासपुर
नगर में निकली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा, शहर विधायक शैलेश पांडे भी हुए शामिल….
![](/wp-content/uploads/2022/04/image_editor_output_image-1949249060-1648905411794-780x470.jpg)
(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – आज हिंदू नव संवत्सर और चेट्रीचंद्र के अवसर पर बिलासपुर में सिंधी समाज द्वारा भगवान श्री झूलेलाल की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में झांकियों के साथ निकली इस शोभायात्रा में सिंधी समाज के सभी सम्माननीय पदाधिकारी और माताएं बहने शामिल रहीं। इस शोभायात्रा में शहर विधायक श्री शैलेश पांडे ने भी न केवल भाग लिया वरन वे शोभायात्रा में सिंधी समाज के युवाओं के साथ थिरकते भी देखे गये।
![](/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220402-WA0040-1024x579.jpg)
![](/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220402-WA0038.jpg)