बिलासपुर

ब्लॉक, बूथ और जोन लेवल के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने कार्यकर्ता सम्मेलन….कांग्रेस का सांसद बनाने लिया गया संकल्प

Advertisement

Advertisement
Advertisement

(आशीष मौर्य के साथ जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष मे माहौल बनाने, कांग्रेस पार्टी प्रत्येक ब्लॉक मे कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन कर रही है। कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ मे पार्टी के उम्मीदवार को जिताने लिए कार्य करने कहा गया। तालापारा मे आयोजित सम्मलेन मे सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Advertisement

कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र यादव को जिताने प्रत्येक ब्लॉक लेवल पर कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 तालापारा मे सेक्टर से लेकर बूथ लेवल के कार्यकर्त्ता शामिल हुए.कार्यक्रम मे लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव, महापौर रामशरण यादव,अशोक अग्रवाल, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, सभा पति शेख नजरुद्दीन, विजय केशरवानी, प्रमोद नायक सहित कांग्रेस के पार्षद, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या मे शामिल हुए।कार्यकर्त्ता सम्मेलन मे प्रत्येक बूथ और सेक्टर के कार्यकर्ताओ को रिचार्ज किया गया. और जमीन मे उतरकर एकजुट होकर काम करने कहा गया।

Advertisement

कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रत्येक बूथ सेक्टर जोन लेवल के पदाधिकारी से कहा की, अपने तरीके से काम करें और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएं. प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने पार्टी के घोषणा पत्र को घर-घर तक ले जाने का यहां संकल्प लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button