देश

वरुण गांधी की तरह सुब्रमण्यम स्वामी ने भी टि्वटर बायो से हटाया भाजपा का नाम…! क्या ये उनके जल्द ही, भाजपा छोड़ने का संकेत है?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : गुरुवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति से निकाले जाने के बाद भाजपा सांसद वरुण गांधी के द्वारा अपने टि्वटर बायो से भाजपा का नाम हटाने के बाद उनके पार्टी छोड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। उनके साथ ही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से अलग हटाए गए राज्यसभा सांसद श्री सुब्रमण्यम स्वामी ने भी अपने टि्वटर बायो से भाजपा का नाम हटा दिया है। इससे राजनीतिक वर्षा के अनुमान लगा रहे हैं कि श्री सुब्रमण्यम स्वामी भी भाजपा छोड़ सकते हैं।राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्विटर बायो से पार्टी का नाम हटा दिया। माना जा रहा है कि स्वामी कभी भी भाजपा छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं.

Advertisement
Advertisement


राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के ट्विटर बायो में कहीं भी भाजपा का उल्लेख नहीं किया गया है, इस समय के स्वामी के बायो में राज्यसभा सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, हार्वर्ड से अर्थशास्त्र में पीएचडी, प्रोफ़ेसर लिखा हुआ है. सुब्रमण्यम स्वामी, जिन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों के कड़े आलोचक के रूप में जाना जाता है, भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे, जिन्हें गुरुवार को पार्टी की 80 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारी समिति से हटा दिया गया था।
भाजपा सांसद वरुण गांधी और उनकी माँ मेनका गांधी को भी हटा दिया गया, वरुण कृषि कानूनों और लखीमपुर खीरी हिंसा के संदर्भ में केंद्र की नीतियों के बारे में मुखर रहे हैं. इनके अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रहलाद पटेल, सुरेश प्रभु, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह, विजय गोयल, विनय कटियार और एसएस अहलूवालिया उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें नई सूची में जगह नहीं मिली है। इससे पार्टी के भीतर अंदर खाने काफी बवाल मचा हुआ है। राजनीतिक पर्यवेक्षक वरुण गांधी और उनके बाद से सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा टि्वटर बायो से भाजपा का नाम हटाने को उनके द्वारा कभी भी पार्टी छोड़ने का पूर्व संकेत माना जा रहा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button