अम्बिकापुर

नफ़रत छोड़ो, भारत जोड़ो बुलंद नारे के साथ निकली कांग्रेस की हाथ जोड़ो पदयात्रा रैली


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर- (सरगुजा) – जंप क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवरा बिलासपुर मुख्य मार्ग गांधी चौक से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा रैली प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता तथा जंप उपाध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व में 9 फरवरी दिन गुरुवार को निकाली गई।

Advertisement


कार्यक्रम का आगाज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर धूप दीप प्रज्वलन एवं पुष्प माला अर्पित कर किया गया। दौरान -ऐ- रैली कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। ग्राम पंचायत केवरा के विभिन्न गलियों से गुजरते हुए कांग्रेसियों का काफिला ग्राम पंचायत भवन के समीप मुकम्मल हुई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की चार साल के उपलब्धियों को बताया।इस पदयात्रा में ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह देव, सत्येन्द्र राय, रमेश जायसवाल, नरेंद्र पांडेय, गप्पू खान (मनउवर ),मुन्ना पांडेय ,अशफाक खान,मोजीब खान, अमीत बारी, मकसूद हुसैन, रामसुजान द्विवेदी , पूर्व जंप अध्यक्ष परमेश्वर सिंह,अजर राम चौधरी, कपील दास, रमजान खान,नरेश दास,जहुर खान, सहोदरी बाई कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता छोटे बच्चों और ग्रामीणजन शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button