देश

बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी….हादसे में 15 बच्चे हुए घायल

Advertisement

Advertisement
Advertisement


झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस में 30 बच्चे थे। मंदार के सेंट मारिया स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर बस पलट गई। इस हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए हैं।

Advertisement


मंदार पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि इस हादसे में लगभग 15 बच्चे घायल हो गए हैं। उन्हें मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस पलटने के बाद एक बच्चे के सिर में चोट भी लग गई है। उसका सीटी स्कैन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि अन्य सभी बच्चों की स्थिति ठीक है।

Advertisement


एक बच्चे के माता-पिता ने आरोप लगाया कि बस तेज रफ्तार में थी और हादसे के समय ड्राइवर फोन पर किसी से बात कर रहा था। उन्होंने आगे बताया कि आज बस अपने टाइम से 45 मिनट लेट थी। इस वजह से ड्राइवर काफी तेज स्पीड में बस चला रहा था। जब बस पलटी तब वह फोन पर बात कर रहा था।


पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्र के माता-पिता के आरोपों की पुष्टि करने के अलावा दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय बस में 30 बच्चे थे। बस पलटने से 15 बच्चे घायल हो गए हैं। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button