देश

जानिए…हत्या के आरोप में बंद प्रख्यात पहलवान सुशील कुमार क्या कर रहे हैं, तिहाड़ जेल में..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : देश के लिए दो बार ओलंपिक मेडल लाने वाले पहलवान सुशील कुमार इस समय हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है। लंबे समय से जेल में बंद सुशील कुमार ने अब वहां कुश्ती और फिटनेस का कोच बनकर कई कैदियों को फिटनेस और कुश्ती के हुनर सिखा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सुशील कुमार इस समय जेल के 10 कैदियों को फिटनेस और कुश्ती का प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह कार्य वे जेल के भीतर एक कांप्लेक्स में कर रहे हैं, जो उन्हें जेल अधिकारियों ने मुहैया कराया है। यहां यह बता दें कि सुशील कुमार कुश्ती के मुकाबले में अनेक बार देश का नाम रोशन कर चुके हैं। दो बार उन्होंने देश के लिए ओलंपिक पदक भी दिलाया है। इस समय जेल के भीतर जो कैदी उनसे फिटनेस का हुनर सीख रहे हैं, उनमें जवाहरलाल नेहरू विश्व विद्यालय (जेएनयू) का पूर्व छात्र नेता उमर खालिद भी शामिल है। सुशील कुमार पर छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय पहलवान सागर धनखड़ की हत्या का आरोप है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button