देश

जानिए.. किस कांग्रेस नेता को, भाजपा की सरकार ने दिया आजीवन कैबिनेट मंत्री का स्थाई दर्जा..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : देश में यह शायद पहला मौका होगा जब किसी प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के किसी विधायक को आजीवन कैबिनेट मंत्री का स्थाई दर्जा देने का निर्णय लिया हो। उस पर भी अचरज की बात यह है कि जिस विधायक को स्थाई कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का निर्णय लिया गया है, वे कांग्रेस के विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के इस विधायक को दर्जा देने का निर्णय उस राज्य की भाजपा सरकार ने लिया है। यह मामला गोवा प्रदेश का है। वहां जिस कांग्रेस विधायक को यह दर्जा दिया गया है उनका नाम है प्रताप सिंह राणे। श्री राणे गोवा के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह अभी गोवा प्रदेश की पूरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रताप सिंह राणे को यह सम्मान देने का निर्णय, विधायक के रुप में उनके द्वारा लगातार 50 साल पूरे करने के मौके पर देने का निर्णय लिया है। गोवा सरकार ने लगातार 50 साल तक विधायक रहने वाले श्री प्रताप सिंह राणे का सम्मान करते हुए कहा है कि उनके द्वारा अपने क्षेत्र की जनता का जिस तरह विश्वास अर्जित किया गया है उसके चलते ही कैबिनेट ने उनके सम्मान का निर्णय लिया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button