राशिफल

जानिए कैसा होगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफ़ल…..

मेष राशि

आज संपत्ति के मामले में दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। खास लोगों से सहायता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। आपका मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप के ऊपर बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

Advertisement

वृषभ राशि

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से अच्छा नजर आ रहा है। लाभदायक समझौता हो सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके वेतन में इजाफा होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

Advertisement

कर्क राशि

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। धन संबंधित मामलों में फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। खास लोगों के मार्गदर्शन से कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी कामयाबी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

Advertisement

सिंह राशि

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा, क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशि

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपके द्वारा की गई मेहनत का निश्चित परिणाम मिल सकता है। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। विदेश से व्यापार कर रहे हैं, तो आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि

आज आपका दिन कठिन रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। मन किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकता है। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। कार्यालय में किसी महिला मित्र की मदद से लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो पहले सोच-विचार जरूर करें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि

आज आपको बहुत सी उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही ना करें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।

धनु राशि

आज आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। रुके हुए कामों पर फोकस कीजिए। काम के सिलसिले में किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास ना करें। आपको अपने कार्य खुद पूरे करने होंगे। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। संतान की तरफ से टेंशन कम होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। माता-पिता के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

मकर राशि

आज आपका दिन उत्तम साबित होगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है।

कुंभ राशि

आज आपका मन थोड़ा चिंतित नजर आ रहा है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है।

मीन राशि

आज आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। नए-नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। भविष्य को ध्यान में रखते हुए आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलने वाला है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button