छत्तीसगढ़

किसानों की 5 सूत्री मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में एक ही दिन ज्ञापन देगा भाजपा का किसान मोर्चा

(शशि कोन्हेर) : भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश पदाधिकारी बैठक आज प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर मैं रखी गई थी जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला के प्रभारी उपस्थित थे बैठक का शुभारंभ किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू द्वारा भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष पवन साहू ने सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा की आने वाला समय किसान मोर्चा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा किसान विरोधी प्रदेश सरकार के खिलाफ किसान मोर्चा को सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना होगा।

Advertisement

उन्होंने कहा 2023 में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है। प्रदेशभर में हो रही अति वर्षा के कारण धान की फसल पूरी तरह से चौपट होने लगी है। प्रदेश का किसान बहुत ही चिंतित है। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पांच सूत्री मांग को लेकर शीघ्र ही प्रदेश भर में एक ही तारीख पर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा ।

Advertisement
Advertisement

आज की बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर, चंदन साहू ,गौरीशंकर श्रीवास ,कुलकित  चंद्रा, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, गजेंद्र यादव, दिनेश सिंह, अजय साहू आकाश गुप्ता राकेश तिवारी, बी पी सिंह, दिनेश मिश्रा, सोमनाथ साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन साहू ने किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button