अम्बिकापुर

वर्ष 2022 में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का पहला सरगुजा दौरा, धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण


अम्बिकापुर – वर्ष 2022 में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का सरगुजा जिले के अपने पहले दौरे पर हैं। आज सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले अपने निर्वाचन क्षेत्र सीतापुर का सघन दौरा किया और धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। बतौली विकासखंड स्थित सेदम धान खरीदी केंद्र पहुँचकर उन्होंने वहाँ की व्यवस्था का जायजा लिया। हाल ही में अचानकर मौसम बदलने और बेमौसम बारिश की वजह से धान खरीदी कार्य प्रभावित हुआ था। मौसम साफ होते ही उसमें तेज़ी आने लगी है। मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों से बात कर वस्तुस्थिति जानने की कोशिश की। साथ ही वहाँ मौजूद ग्रामवासियों और किसानों से बात की।

Advertisement


उन्होंने कहा “मौसम के कारण धान खरीदी थोड़ी बहुत प्रभावित हुई है, मगर अब इसमें तेज़ी आ रही है। हम माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निर्देशानुसार सभी पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदेंगे।”
इसके बाद मंत्री अमरजीत भगत ने बतौली में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे पुल-पुलिया निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। केंद्र सरकार की परियोजना के तहत बन रहे इस राजमार्ग की धीमी प्रगति से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। इस तथ्य के अनुरूप आम जनता की तकलीफ की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रीय राजमार्ग से संबद्ध अधिकारियों को कार्य में तेज़ी लाने का निर्देश दिया।

Advertisement


वर्ष 2022 में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का पहला सरगुजा दौरा, धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
वर्ष 2022 में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का सरगुजा जिले के अपने पहले दौरे पर हैं। आज सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले अपने निर्वाचन क्षेत्र सीतापुर का सघन दौरा किया और धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। बतौली विकासखंड स्थित सेदम धान खरीदी केंद्र पहुँचकर उन्होंने वहाँ की व्यवस्था का जायजा लिया। हाल ही में अचानकर मौसम बदलने और बेमौसम बारिश की वजह से धान खरीदी कार्य प्रभावित हुआ था। मौसम साफ होते ही उसमें तेज़ी आने लगी है। मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों से बात कर वस्तुस्थिति जानने की कोशिश की। साथ ही वहाँ मौजूद ग्रामवासियों और किसानों से बात की।

Advertisement


उन्होंने कहा “मौसम के कारण धान खरीदी थोड़ी बहुत प्रभावित हुई है, मगर अब इसमें तेज़ी आ रही है। हम माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निर्देशानुसार सभी पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदेंगे।”
इसके बाद मंत्री अमरजीत भगत ने बतौली में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे पुल-पुलिया निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। केंद्र सरकार की परियोजना के तहत बन रहे इस राजमार्ग की धीमी प्रगति से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। इस तथ्य के अनुरूप आम जनता की तकलीफ की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रीय राजमार्ग से संबद्ध अधिकारियों को कार्य में तेज़ी लाने का निर्देश दिया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button