देश

कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार ने कहा…कांग्रेस एक बड़ा जहाज है, और बड़े जहाज को डूबने से बचाना है..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और CPI नेता कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा जहाज है और बड़े जहाज को डूबने से बचाना है। कांग्रेस नहीं बचेगी तो देश नहीं बचेगा। कांग्रेस बचेगी तो देश के युवाओं का सपना बचेगा। विपक्ष कमजोर हो जाता है तो सत्ता तानाशाह हो जाती है। मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं क्योंकि यह सिर्फ एक पार्टी नहीं है, यह एक विचार है। यह देश की सबसे पुरानी और सबसे लोकतांत्रिक पार्टी है, और मैं ‘लोकतांत्रिक’ पर जोर दे रहा हूं

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि आज लाखों-करोड़ों युवा यह मानने लगे हैं कि कांग्रेस नहीं बचेगी तो देश नहीं बचेगा। इसलिए मैंने देश की सबसे पुरानी और सबसे लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। मैं कांग्रेस इसलिए ज्वॉइन कर रहा हूं क्योंकि कुछ लोग ऐसे हैं जो देश की चिंता करते हैं। आप अपने विपक्ष का चुनाव कर सकते हैं, दोस्त तो अपने आप बन जाएगा। कांग्रेस नही बची तो देश मे लोकतंत्र नहीं बचेगा।

Advertisement

कन्हैया ने कहा कि ये देश 1947 से पहले वाली स्थिति में पहंच गया है। मॉल में आग लग गई है तो शोरूम बचाने से क्या होगा। कांग्रेस ही सिर्फ एक पार्टी है जो गांधी के विचारधारा को लेकर चलेगी। जो लोग कह रहे है कि विपक्ष कमजोर हो गया है, उन्हें समझना चाहिए कि विपक्ष कमजोर होने से सत्ता निरंकुश हो जाती है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button