देश

सैलून बिजनेस में उतरेंगे मुकेश अंबानी,सैलून का भारत में 20 हजार करोड़ रुपए का है बिजनेस

(शशि कोन्हेर) : नईदिल्ली : दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance रिटेल अब सैलून बिजनेस में एंट्री करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई की नेचुरल्स सैलून एंड स्पा के सीईओ ने बताया है कि उनकी कंपनी में Reliance रिटेल 49% हिस्सेदारी खरीदने वाली है, जिसके लिए बातचीत चल रही है। इससे नेचुरल्स सैलून एंड स्पा के बिजनेस को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Advertisement


भारत में नेचुरल्स सैलून एंड स्पा के 20 राज्यों में 700 सैलून हैं। रिलायंस रिटेल के निवेश के बाद कंपनी के चार से पांच गुना नए सैलून खोलने में मदद मिल सकेगी। नेचुरल्स सैलून एंड स्पा की वेबसाइट के अनुसार कंपनी ने देशभर में 2025 तक 3,000 सैलून खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Advertisement
Advertisement


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में सैलून का 20 हजार करोड़ रुपए का बिजनेस है, जिसमें लगभग 6.5 मिलियन लोग जुड़े हुए हैं। यह कोरोना महामारी के दौरान बुरी तरह प्रभावित होने वाले बिजनेस में से एक है। हालांकि अब इस बिजनेस में अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button