देश

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं कन्हैया कुमार….इस पद पर भी चल रहा है विचार

(शशि कोन्हेर) :पंजाब, यूपी और बिहार समेत तमाम राज्यों में लगातार करारी हार का सामना कर रही कांग्रेस अब बड़े प्रयोग करने की तैयारी में है। इसी के तहत वामपंथी दल सीपीआई से आए कन्हैया कुमार को पार्टी अहम रोल दे सकती है। जेएनयू के छात्र नेता रहे कन्हैया कुमार को कांग्रेस दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है अथवा यूथ कांग्रेस का चीफ बनाने पर भी विचार चल रहा है। फिलहाल दोनों विकल्पों पर बात चल रही है और किसी एक पर मुहर लग सकती है। यदि कन्हैया कुमार को प्रमोट किया जाता है तो यह कांग्रेस में व्यापक बदलाव होगा। इससे कांग्रेस का झुकाव लेफ्ट की विचारधारा की तरफ बढ़ता दिखेगा।

Advertisement

हालांकि कांग्रेस कन्हैया कुमार के जरिए युवाओं को प्रमोट करने का संदेश देना चाहती है। कन्हैया कुमार भाजपा पर तीखे हमले बोलते रहे हैं। खासतौर पर पीएम नरेंद्र मोदी पर वह पूंजीवादी नीतियों को लेकर हमला करते रहे हैं। ऐसे में कन्हैया कुमार को कांग्रेस उस नेता के तौर पर देख रही है, जो अपने बयानों के चलते चर्चा बटोर सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस में ऊर्जा भी भर सकते हैं। हालांकि कन्हैया कुमार के नाम पर विचार होने की खबर से कुछ कांग्रेसी ही असहज हो गए हैं। पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि कन्हैया कुमार वैचारिक और राजनीतिक तौर पर बाहरी नेता हैं। उन्हें इतनी जल्दी प्रमोशन देना ठीक नहीं होगा।

Advertisement
Advertisement

बिहार कांग्रेस में भी रहा है कन्हैया कुमार का विरोध
कन्हैया कुमार ने 2021 में कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इससे पहले वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे। बिहार में भी कन्हैया कुमार को कोई प्रमुख रोल देने का विरोध होता रहा है। राज्य के कांग्रेसी नेता कन्हैया कुमार को बड़ा रोल देने के खिलाफ रहे हैं। फिर सवाल यह उठता है कि जब कन्हैया कुमार को बिहार में ही कोई अहम पद नहीं मिला तो फिर उन्हें दिल्ली क्यों लाया जाएगा। इस पर कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी शीला दीक्षित वाला प्रयोग करना चाहती है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button